फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय: बीटेक और बी फार्मेसी की परीक्षाएं 1 दिसंबर से, शेड्यूल जारी

Mon, 23 Nov 2026 06:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।

सार

 तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों की नियमित सेमेस्टर और री-अपीयर परीक्षाओं का अंतिम शेड्यूल जारी कर दिया है। 
विज्ञापन
हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों की नियमित सेमेस्टर और री-अपीयर परीक्षाओं का अंतिम शेड्यूल जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध शिक्षण संस्थानों में परीक्षाएं एक दिसंबर से शुरू होंगी। इनमें बीटेक, बी फार्मेसी, बी आर्क, बीएचएमसीटी, बीसीए, बीबीए, एम फार्मेसी, फार्मा डी, एमबीए, एमसीए, एमटेक, एमएससी और एमए/एमएससी योग सहित विभिन्न पाठ्यक्रम शामिल हैं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक अनुपम कुमार ठाकुर ने बताया कि परीक्षाओं के संचालन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अंतिम परीक्षा शेड्यूल जारी करने के साथ ही सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों को इसकी सूचना भी भेज दी गई है। प्रदेशभर में परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए कुल 38 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों में केंद्र अधीक्षकों की तैनाती भी कर दी गई है। इस बार विभिन्न यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों के नियमित सेमेस्टर और री-अपीयर परीक्षाओं में करीब 29 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा नियंत्रक ने सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों के निदेशकों, प्राचार्यों और केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा के दौरान निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें