फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: टीजीटी नॉन मेडिकल की छंटनी परीक्षा का परिणाम घोषित, प्रमाण पत्र सत्यापन प्रक्रिया 16 मार्च को

Tue, 24 Feb 2026 03:24 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।

सार

एचपीआरसीए ने टीजीटी नॉन मेडिकल पोस्ट कोड 25002 के 343 पदों को भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने टीजीटी नॉन मेडिकल पोस्ट कोड 25002 के 343 पदों को भरने के लिए पिछले वर्ष 25 से 27 दिसंबर तक आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा का परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीएएचपीजीओवीइन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

विज्ञापन


स्क्रीनिंग प्रक्रिया टेस्ट परीक्षा के बाद 999 अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र सत्यापन प्रक्रिया के लिए चयनित किया गया है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों की प्रमाण पत्र सत्यापन की प्रक्रिया 16 मार्च से आयोग के परिसर में होगी। जिसका शेड्यूल अलग से जारी किया जाएगा। प्रमाण पत्र सत्यापन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी फोटो प्रतियों के दो-दो सैट और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे। सचिव ने कहा कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें