फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 50 वर्ष से अधिक आयु के एकल वर्ग में प्रदीप बने विजेता

Tue, 24 Feb 2026 06:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सिंथेटिक ट्रैक अणु के इंडोर स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता के दौ
विज्ञापन
जिला स्तरीय मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। सिंथेटिक ट्रैक अणु के इंडोर स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में जिलेभर से 35 से 60 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 35 वर्ष से अधिक आयु के एकल वर्ग में स्वाति स्वरूप विजेता, अंकज उपविजेता, युगल वर्ग में शुभम और सुशील विजेता, शांति स्वरूप और लवली ठाकुर उपविजेता रहे।
विज्ञापन

40 वर्ष से अधिक आयु के एकल वर्ग में भुवनेश विजेता और डॉ. अभिषेक उविजेता, युगल वर्ग में दिनेश और भुवनेश विजेता और सुरेंद्र और जगजीत सिंह उपविजेता रहे। 45 वर्ष से अधिक आयु के एकल वर्ग में सुशील ठाकुर विजेता व डॉ. संदीप उपविजेता जबकि युग्ल वर्ग में सुशील ठाकुर व गौतम राणा विजेता और दिनेश व सुशील चंबियाल उपविजेता रहे। 50 वर्ष से अधिक आयु के एकल वर्ग में प्रदीप कुमार विजेता और माथुर उपविजेता, युगल वर्ग में प्रदीप कुमार तथा माथुर विजेता और राजिंद्र व सुरेंद्र रत्तन उपविजेता रहे। इस मौके पर भारतीय बैडमिंटन संघ के पूर्व संयुक्त सचिव राजेंद्र शर्मा, रेफरी प्रदीप ठाकुर अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें