फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: एचपीआरसीए ने घोषित किया सांख्यिकीय सहायक का फाइनल रिजल्ट, तीन उम्मीदवारों का चयन

Tue, 12 May 2026 02:32 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)

सार

एचपीआरसीए ने सांख्यिकीय सहायक (ट्रेनी) के पदों को भरने के लिए दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, HPRCA - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (hprca.hp.gov.in)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने सांख्यिकीय सहायक (ट्रेनी) के पदों को भरने के लिए पोस्ट कोड-25013 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 626 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 320 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 13 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था। 24 अप्रैल को दस्तावेजों की जांच के बाद 3 उम्मीदवारों किंजल कौंडल, अमित कुमार और अक्षित कुमार का चयन किया गया है।

सचिव ने बताया कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन  hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें