बाइक हादसे में घायल युवक नादौन अस्पताल में उपचाराधीन।
- फोटो : Hamirpur-HP
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत एनएच पर गगाल गांव में एक बाइक दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गए हैं। दो गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। हादसा बुधवार दोपहर बाद हुआ। तीन युवक पंकज पुत्र सुनील, गौरव पुत्र सुरेंद्र निवासी गांव कोहला और निशांत पुत्र सुशील निवासी गांव कलूर बाइक पर सवार होकर नादौन से हमीरपुर की ओर जा रहे थे।
गगाल गांव में तेज गति के कारण चालक पंकज बाइक पर से नियंत्रण खो बैठा। इससे बाइक सड़क किनारे सफेदे के पेड़ से टकरा गई और तीनों युवक घायल हो गया। इन्हें तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल निशांत व पंकज को टांडा रेफर कर दिया गया। जबकि, गौरव को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। यातायात पुलिस प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है।