फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: उच्च रक्तचाप ने बढ़ाई टेंशन, गलोड़ में नौ माह में 4534 पीड़ित मिले

Mon, 13 Oct 2025 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। एक दशक पहले तक बुजुर्गों में होने वाली उच्च रक्तचाप की बीमारी अब 30 वर्ष की उम्र के लोगों को चपेट में ले रही हैं। मौजूदा समय में यह बीमारी तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य खंड गलोड़ के आंकडे़ यह बयां कर रहे हैं। नौ महीने में स्वास्थ्य खंड गलोड़ के तहत आते स्वास्थ्य संस्थानों में 30 साल से अधिक उम्र के 4534 लोगों में उच्च रक्तचाप पाया गया है। गलोड़ में जनवरी 2025 से सितंबर 2025 तक 35,278 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। स्क्रीनिंग के दौरान लगभग 4534 लोग उच्च रक्तचाप से पीड़ित पाए गए।

इस समय अवधि में 17,716 पुरुषों की स्क्रीनिंग के लक्ष्य पर 16,940 पुरूषों की स्क्रीनिंग की गई। इसमें 1892 में उच्च रक्तचाप पाया गया। वहीं, महिलाओं में 19,259 के लक्ष्य पर 18,338 की स्क्रीनिंग की गई। इसमें 2642 महिलाएं उच्च रक्तचाप से पीड़ित मिलीं।
विज्ञापन

चिकित्सकों की ओर से मरीजों को उचित स्वास्थ्य सलाह दी गई है। चिकित्सकों के मुताबिक यह एक साइलेंट किलर बन चुका है। यह बिना लक्षण के शरीर को अंदर ही अंदर नुकसान पहुंचाता है। थोड़ी सी जागरूकता से व्यक्ति की जिंदगी को किसी बड़े खतरे से बचाया जा सकता है।

उच्च रक्तचाप के कारण और बचाव
दरअसल खानपान समेत उच्च रक्तचाप के कई कारण हैं। जंक फूड का सेवन, व्यायाम न करना, तनाव हावी रहना, शारीरिक मेहनत न करना आदि उच्च रक्तचाप के कारण हैं। कुछ सावधानियां बरतने के साथ जीवन शैली में कुछ बदलाव से उच्च रक्तचाप से बचा जा सकता है। पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। नियमित व्यायाम करना चाहिए और समय पर आराम करना चाहिए।

कोट

उच्च रक्तचाप एक गंभीर बीमारी है। नौ माह में 35,278 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। लगभग 4534 लोग उच्च रक्तचाप से पीड़ित मिले। इन्हें स्वास्थ्य सलाह के साथ-साथ उचित खान-पान अपनाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

-अरविंद कौंडल, बीएमओ, स्वास्थ्य खंड गलोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें