फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील शर्मा बने एचजीटीयू के जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
राजकीय अध्यापक संगठन (एचजीटीयू) हमीरपुर में वीरेंद्र चौहान गुट की चुनी गई नई कार्यकारिणी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल राजकीय अध्यापक संगठन (एचजीटीयू) के प्रदेश अध्यक्ष नरेश महाजन के बाद शुक्रवार को हमीरपुर में वीरेंद्र चौहान गुट की कार्यकारिणी भी घोषित हो गई। एचजीटीयू के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में हमीरपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला कार्यकारिणी और ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें स्कूल प्रवक्ता सुनील शर्मा को संघ का जिलाध्यक्ष, राजेश गौतम को महासचिव, प्रधान सिंह को सुजानपुर ब्लॉक का अध्यक्ष, लुद्दरदत्त को बिझड़ी, पंकज शर्मा को भोरंज और किरण कुमार को हमीरपुर ब्लॉक का अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

यह चुनाव चुनाव पर्यवेक्षक पीसी रांगड़ा, अनिल कुमार और बीरबल दास की देखरेख में संपन्न हुए। इस दौरान कर्मचारियों की मांगों जिसमें पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली, 4-9-14 टाइम स्केल प्रदान करना, सभी अध्यापकों को नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता लाभ प्रदान करना, पीजीटी पद पर पदोन्नति के लिए पांच की जगह तीन वर्ष का सेवाकाल करने, भाषा अध्यापकों व संस्कृत अध्यापकों को टीजीटी पदनाम देना, स्कूलों में सालों से सेवारत कंप्यूटर अध्यापकों के लिए स्थायी नीति बनाने व विभाग में समायोजित करने, अनुबंध पीटीए शिक्षकों को स्थायी नियुक्ति प्रदान करने आदि मांगों पर चर्चा की गई। प्रदेश में पहले वीरेंद्र चौहान के नेतृत्व वाली एचजीटीयू कार्यरत थी, लेकिन बीते माह ही हमीरपुर के मटाहनी में नरेश महाजन को समानांतर गुट का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। वर्तमान में नरेश महाजन गुट से संजीव ठाकुर जिला अध्यक्ष हैं। जो अध्यापकों की मांगों को लेकर शिमला में शिक्षा निदेशक, शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री से कई बार मुलाकात कर चुके हैं। अब शुक्रवार को दूसरी कार्यकारिणी का गठन भी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें