फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर-संधोल सड़क नौ घंटे तक अवरुद्ध

Sat, 06 Aug 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, सुजानपुर
विज्ञापन
landslide - फोटो : file photo
विज्ञापन
उपमंडल के अंतर्गत सुजानपुर-संधोल सड़क नौ घंटे तक अवरुद्ध रही। इससे वाहन चालकों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद लोनिवि ने दोपहर बाद तीन बजे सड़क को बहाल किया।
विज्ञापन


कक्कड़-सचूही, कक्कड़-जंगलबैरी और खलोली-पटलांदर-दुदला सड़कों में भी जगह-जगह ल्हासे गिरने से सड़कें अवरुद्ध रहीं। सुजानपुर से संधोल सड़क मार्ग पर स्थित खैरी में सुबह करीब छह बजे ल्हासा गिर गया।

ल्हासा गिरने से एचआरटीसी की बस यहां फंस गई। सूचना मिलने के बाद लोनिवि के कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंचे और सड़क को बहाल करने का कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद विभाग ने दोपहर बाद करीब तीन बजे सड़क मार्ग को बहाल किया।
विज्ञापन


दिनभर सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। इससे यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को मजबूरन पैदल ल्हासे की मिट्टी और बांसों के ऊपर से गुजरकर दूसरी तरफ से वापस लौट रहे वाहनों में सवार होकर गंतव्य तक जाना पड़ा।

वहीं, कक्कड़ से सचूही, कक्कड़-जंगलबैरी और खलोली-पटलांदर-दुदला सड़कों पर भी जगह-जगह ल्हासे और पत्थर गिरने से सड़क मार्ग अवरुद्ध रहे। दिन के समय लोनिवि ने इन तीनों सड़क मार्गों को भी बहाल कर दिया है।

लोनिवि टौणीदेवी के एसडीओ देवराज का कहना है कि चार सड़कों पर ल्हासे और पत्थर गिरने से सड़क मार्गों को बहाल करने में समय लगा है। दोपहर तीन बजे सभी सड़क मार्गों को बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें