फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अघार में दो ट्राला पिकअप में जोरदार टक्कर, तीन वाहन क्षतिग्रस्त

Wed, 25 Jun 2025 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
अघार में ट्राला पिकअप से टकराई कार। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
भोटा(हमीरपुर)। शिमला-मटौर हाईवे के साथ भोटा-लदरौर सड़क पर अघार में सुबह 9:00 बजे के करीब दो ट्राला पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में पिकअप के पीछे जा रही कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह 9:00 बजे के करीब अग्घार के पास दो ट्राला पिकअप में तीखे मोड़ पर अचानक संतुलन बिगड़ने से टक्कर हो गई। जैसे ही दोनों वाहनों में टक्कर हुई, तो भोटा से पट्टा जा रहे ट्राला पिकअप के पीछे एक कार भी टकरा गई। इससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से टूट गया और कार में सवारियों को मामूली चोटें आई हैं। टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही भोटा पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसके उपरांत उनमें समझौता हो गया। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि सभी पक्षों में समझौता होने के बाद मामला दर्ज नहीं हुआ है।

अघार में ट्राला पिकअप से टकराई कार। स्रोत: जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें