मैहरे बाजार में टक्कर के कारण क्षतिग्रस्त हुए वाहन। स्रोत: जागरूक पाठक
- फोटो : kathua
बड़सर(हमीरपुर)। मैहरे बाजार में शाम के करीब 4:30 बजे तेज रफ्तार गाड़ी ने सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमीरपुर से मैहरे की ओर आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मार दी, जिससे कार सड़क किनारे बिजली के खंभे और पेड़ से टकरा गई। गनीमत यह रही कि कार में कोई भी मौजूद नहीं था। इस टक्कर से दूसरी गाड़ी में सवार चालक बुरी तरह से घायल हो गया।
वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने घायल चालक को बड़सर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चालक को प्राथमिक उपचार के बाद दाखिल कर लिया गया है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए है। बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।
कोट
मैहरे बाजार में दो वाहनों में टक्कर का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। थाना में कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ है।
-लालमन शर्मा, डीएसपी, बड़सर