फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह खंडों में बनेंगे हिमकेयर और आयुष्मान कार्ड, सुविधा आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सीएमओ हमीरपुर ने आयुष्मान भारत और हिमकेयर योजना के अंतर्गत खंड स्तर पर लाभार्थियों की सुविधा के लिए पंजीकरण और कार्ड रिन्यू करने के लिए जो कार्ययोजना बनाई है, उसमें आंशिक बदलाव किए हैं। सीएमओ डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि सभी छह खंडों में बीएमओ हेडक्वार्टर पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों को यह सुविधा उपलब्ध करवाएंगी ताकि, कोई भी पात्र व्यक्ति योजना लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वह निर्धारित तिथियों के अनुसार अपने दस्तावेज लेकर बीएमओ हेड क्वार्टर में जाकर आयुष्मान भारत और हिमकेयर योजना कार्ड प्रक्रिया संपन्न करवाएं। आयुष्मान योजना के पात्र लोग जिनके पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना में स्मार्ट कार्ड बने थे यदि उनके कार्ड नहीं बने हैं तो वह भी बन जाएंगे। 2011 की एसईसीसी सूची अनुसार प्रधानमंत्री कार्यालय से इस संदर्भ में पत्र आया है। वहीं, जिन परिवारों के सदस्य कार्ड में छूट गए हैं, वह दर्ज हो जाएंगे।
विज्ञापन

हिमकेयर योजना में तीन श्रेणियों में नए कार्ड बन जाएंगे। पहली बीएपीएल, मनरेगा मजदूर (50 दिन), रेहड़ी-फड़ी और फेरी वालों के कार्ड निशुल्क, दूसरी श्रेणी में एकल नारी, 70 साल से ऊपर के बुजुर्ग, 40 प्रतिशत से ऊपर दिव्यांग, आंगनबाड़ी वर्कर, आशा, मिड-डे मील वर्कर, आंगनबाड़ी हेल्पर, विभागों, बोर्ड, कार्पोरेशन आदि के डेलीवेज, आउटसोर्स, कांट्रेक्ट आदि कर्मचारियों के 365 रुपये प्लस 50 रुपये प्रोसेसिंग फीस और तीसरी श्रेणी में अन्य सामान्य वर्ग जो इन दो श्रेणियों में नहीं आते हैं और सरकारी कर्मचारी व पेंशनर नहीं हैं, वह भी 1000 रुपये देकर व 50 रुपये प्रोसेसिंग फीस देकर अपना कार्ड बनवा सकते हैं। जिन लाभार्थियों के हिम केयर कार्ड की तिथि एक्सपायर हो गई है, उनके भी रिन्यू हो जाएंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंकित चौधरी और जिला जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सतीश शुक्ला ने बताया के इसके लिए भोरंज में 17 जनवरी, नादौन में 20, बड़सर में 22, गलाड़ में 24, टौणी देवी में 29 और सुजानपुर में 31 जनवरी को आयुष्मान व हिमकेयर के पंजीकरण और कार्ड रिन्यू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें