फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य निर्धारित कर सफलता के लिए करें कड़ी मेहनत : मीणा

विज्ञापन
अमलेहड़ स्कूल में मेधावी बच्चों को सम्मानित करते उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह किसी भी शैक्षणिक संस्थान के लिए एक अहम दिन होता है। जिसमें छात्रों को वर्ष भर शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक तथा अन्य स्कूली गतिविधियों में किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाता है। यह विचार उपायुक्त हरिकेश मीणा ने नादौन उपमंडल के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमलैहड़ के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने के बाद अपने संबोधन में व्यक्त किए। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वह अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर सफलता के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होंने शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक तथा अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उपायुक्त ने स्कूल में बास्केटबाल कोर्ट, रंगमंच, खेल मैदान को विकसित करने तथा सुरक्षा दीवार निर्माण के लिए बीडीओ को प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान स्कूली बच्चों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। प्रधानाचार्य अंजू मल्होत्रा ने स्कूल की वर्षभर की शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य स्कूली उपलब्धियों की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने स्कूल में स्मार्ट कक्षाएं शुरू करने के लिए आईसीटी लैब की मांग रखी ताकि, छात्र देश-विदेश से संबंधित विभिन्न प्रकार की ज्ञानवर्द्धक जानकारी हासिल कर सकें। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान अमरनाथ, विकास खंड अधिकारी नादौन पारस अग्रवाल, रावमापा बदारण के प्रधानाचार्य मदन डोगरा, एसएमसी प्रधान कैप्टन शक्ति चंद, एसएमसी सदस्य, बच्चों के अभिभावक-प्राध्यापक तथा अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें