फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन में बस स्टैंड सील

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन में बस स्टैंड के पास महिला सफाई कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन का दायरा बढ़ा दिया है। पहले शौचालयों के आसपास के क्षेत्र को ही सील किया गया था, लेकिन शनिवार को बस स्टैंड और हनुमान मंदिर तक बाजार को कंटेनमेंट जोन में शामिल करके दुकानों को बंद करवा दिया गया। 26 अगस्त को बिहार से आने के बाद कोराना पॉजिटिव महिला राखी खरीदने के लिए बाजार गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने नादौन बस स्टैंड के पास स्थित शौचालयों में काम करने वाले सफाई कर्मचारी परिवार की एक महिला के पॉजिटिव आने के बाद सारे परिवार को क्रिकेट स्टेडियम अमतर में संस्थागत क्वारंटीन कर दिया है। पॉजिटिव महिला 26 जुलाई को बिहार से आई है और होम क्वारंटीन थी। शौचालयों की ऊपरी मंजिल पर ही उसे होम क्वारंटीन किया गया था। जहां परिवार में बच्चों सहित 6 सदस्य एक ही कमरे में रहते हैं। एसएचओ प्रवीण राणा ने कहा कि कंटेनमेंट जोन का दायरा बढ़ाकर मार्केट को रविवार तक बंद कर दिया गया है। एसडीएम नादौन विजय कुमार ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र नादौन में बस स्टैंड और दुकानें, अपर बाजार में सुलभ शौचालय से हनुमान मंदिर तक का क्षेत्र और नेशनल हाईवे-70 पर सुलभ शौचालय के आसपास सब्जी व अन्य दुकानें कंटेनमेंट जोन के दायरे में रहेंगी। इसके अलावा ग्राम पंचायत जलाड़ी के वार्ड नंबर 7 में पोसवाल सर्विस सेंटर के दक्षिण में स्थित गांव हरमंदिर मंडियाला और भरमोटी-हरमंदिर सड़क तक का क्षेत्र कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। उधर, ग्राम पंचायत पुतड़ियाल के वार्ड नंबर एक में रंगस-चुरू सड़क पर पटवारघर से गांव पुतड़ियाल की सीमा तक का क्षेत्र भी कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें