फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में बाहर से आए 1470 लोगों को किया क्वारंटीन 17-40-52

विज्ञापन
सब्जी मंडी हमीरपुर में सामाजिक दूरी का खास ख्याल रखते हुए कारोबारी, किसान और दलाल अपना-अपना काम क? - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर/ नादौन। बाहरी राज्यों में कार्यरत हमीरपुर जिला के कामगारों के लौटने का सिलसिला शुरू है। जिले में अभी तक 1470 लोगों को आइसोलेेशन वार्डों में भर्ती करवाया गया है। यहां पर जिला प्रशासन की तरफ से इन लोगों के लिए भोजन, मेडिकल और शौचालय व नहाने की व्यवस्था की गई है। बाहर से आए इन लोगों की निरंतर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच भी की जा रही है ताकि कोरोना के लक्षण पाए जाने पर मरीजों को तुरंत टांडा या आईजीएमसी शिमला में भर्ती करवाया जा सके।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने पहले से रह रहे हमीरपुर के लोगों को कोरोना से बचाने के लिए यह आईसोलेेशन केंद्र बनाए हैं ताकि बाहर से आने वाले लोगों को यहां पर रखा जा सके। सबसे अधिक 472 लोग एनआईटी हमीरपुर के हास्टल में तथा दूसरे नंबर पर 300 लोगों को बाबा बालक नाथ मंदिर ट्रस्ट की सराय चकमोह में भर्ती करवाया गया है। जबकि जवाहर नवोदय विद्यालय डुंगरी में 80, रावमापा बाल सुजानपुर में 150, रावामापा बाल नादौन में 100, सब्जी मंडी भवन जाहू में 68, परिधिगृह हमीरपुर, बिजली बोर्ड के विश्रामगृह, वन विभाग, आईपीएच, लोनिवि के विश्रामगृह, संस्कृति भवन हमीरपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल नादौन, सेवन स्टार स्कूल के हास्टल, आईटीआई भोरंज, सुजानपुर में कृष्णा धर्मशाला, एपीएमसी जाहू, डिग्री कॉलेज भोरंज तरक्वाड़ी के होस्टल में भी बाहर से आने वाले लोगों को रखा गया है।
बयान-
लोग बेवजह सड़कों पर न घूमे
हमीरपुर जिले में बाहरी राज्यों से अभी तक कुल 1470 लोग पहुंचे हैं। इन लोगों को जिले भर में बनाए आईसोलेेशन वार्ड में क्वारंटीन किया गया है। यहां पर खाने-पीने और नहाने समेत मेडिकल की व्यवस्था है। लोग सड़कों पर बेवजह न घूमें, नहीं तो उन्हें 28 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हरिकेश मीणा, उपायुक्त हमीरपुर
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें