फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सर्पदंश के मामलों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 1600 एंटी स्नेक वेनम का दिया ऑर्डर

Sat, 18 Jul 2026 01:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाओं में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विभाग ने करीब 1600 एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) की अतिरिक्त खेप का ऑर्डर दिया है।
विज्ञापन

वर्तमान में मेडिकल कॉलेज हमीरपुर एवं अस्पताल में करीब 350 और स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न संस्थानों में 131 एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध हैं। जिले में अभी कुल करीब 481 एंटी स्नेक वेनम का स्टॉक मौजूद है। इसके अलावा जरूरत को देखते हुए विभाग ने अतिरिक्त 1600 एएसवी की मांग की है, ताकि किसी भी स्वास्थ्य संस्थान में दवा की कमी न हो।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंटी स्नेक वेनम की उपलब्धता केवल मेडिकल कॉलेज और सिविल अस्पतालों तक सीमित नहीं रखी जाती, बल्कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) तक भी दवा उपलब्ध करवाई जाती है। इससे ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में सर्पदंश के मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा और गंभीर स्थिति में उन्हें उच्च स्वास्थ्य संस्थानों के लिए रेफर किया जा सकेगा।
विज्ञापन

बरसात के दौरान खेतों और जलभराव वाले क्षेत्रों में सांपों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं, जिससे सर्पदंश की घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और सर्पदंश की स्थिति में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान पहुंचने की अपील की है।
इस साल अब तक सर्पदंश के 12 मामले
जनवरी से जून 2026 के दौरान जिले में सर्पदंश के करीब 12 मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि जुलाई से सितंबर के बीच बारिश के चरम दौर में ऐसे मामलों की संख्या बढ़ सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए दवाओं का पर्याप्त स्टॉक, स्वास्थ्य संस्थानों को सतर्क रहने के निर्देश और आवश्यक तैयारियां पहले से सुनिश्चित की जा रही हैं।
बॉक्स
सर्पदंश से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की सलाह
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से बरसात के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। खेतों, बगीचों या झाड़ियों में काम करते समय ऊंचे जूते और पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें। रात के समय बाहर निकलते समय टॉर्च का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन


कोट
स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में एंटी स्नेक वेनम टीके उपलब्ध हैं। लोग भी विशेष सावधानी बरतें। -डॉ. अजय कुमार अत्री, सीएमओ हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें