फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: डीसी ने नादौन की कई पंचायतों में किया विकास कार्यों का निरीक्षण

Sat, 18 Jul 2026 01:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नादौन में विभिन्न पंचायतों के विकास कार्यों का जायता लेतीं उपायुक्त गंधर्वा राठौड़। स्रोत : जनस
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने शुक्रवार को विकास खंड नादौन की ग्राम पंचायत रैल, बड़ा, फस्टे, सपड़ोह, जलाड़ी और आईटीआई रैल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पंचायतों में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने पंचायत जनप्रतिनिधियों से प्राकृतिक जलस्रोतों जैसे बावड़ियों, कुओं और तालाबों की सफाई के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान की जानकारी ली। उन्होंने अभियान में आम लोगों, विशेषकर महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।
उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से नशाविरोधी अभियान में भी सक्रिय योगदान देने की अपील की। उपायुक्त ने आईटीआई रैल में एंटी चिट्टा अभियान के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में भी भाग लिया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और परिश्रम व दृढ़ संकल्प के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किशोरावस्था और युवावस्था जीवन की संवेदनशील अवस्था होती है। नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल लोग अक्सर युवाओं को अपने जाल में फंसाने का प्रयास करते हैं। ऐसे लोगों से बचने और उन्हें बेनकाब करने के लिए युवाओं को स्वयं आगे आना होगा, तभी नशे को खत्म किया जा सकता है।
इस दौरान उपायुक्त ने संस्थान के विभिन्न विभागों और वर्कशॉप्स का निरीक्षण किया और परिसर में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर एसडीएम निशांत शर्मा, बीडीओ राजेश कुमार, अन्य अधिकारी, संस्थान के प्रधानाचार्य, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें