मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद स्टाफ सहित अन्य। स्रोत : मेडिकल कॉ
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में नेत्रदान पखवाड़े के चलते जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग से संबंधित स्टाफ और अन्य लोगों को नेत्रदान व अंगदान के लिए जागरूक किया गया। नेत्र विभाग के एचओडी डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि नेत्रदान या अंगदान से बढ़कर कोई भी दान नहीं है। स्वेच्छा से अंगदान के लिए आगे आना चाहिए। अस्पताल में सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया। इससे अस्पताल में आने वाले आम लोग नेत्रदान व अंगदान के लिए जागरूक होंगे। मेडिकल कॉलेज के स्टाफ की ओर से स्वेच्छा से नेत्रदान व अंगदान करने का प्रण भी लिया गया। संवाद