फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दरकोटी में टैक्सी-स्कूटी की आमने-सामने टक्कर, तीन लोग घायल

Sat, 27 Jun 2026 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
दरकोटी में टैक्सी-स्कूटी की टक्कर। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। पुलिस चौकी टौणी देवी के तहत दरकोटी में वीरवार देर रात टैक्सी और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत टौणी देवी अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया। यह हादसा वीरवार रात करीब एक बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, टैक्सी चालक सवारियों को लेकर अवाहदेवी की ओर जा रहा था।
इसी दौरान सामने से आ रही स्कूटी से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैक्सी और स्कूटी दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया। एसपी बलवीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरकोटी में टैक्सी-स्कूटी की टक्कर। स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें