फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.15 करोड़ से बनेगी हथोल पेयजल योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन। ग्राम पंचायत हथोल में बनने वाली हथोल पेयजल योजना पर दो करोड़ 15 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इस पेयजल योजना के प्रथम चरण का कार्य शुरू हो गया है। पेयजल योजना के बन जाने से ग्राम पंचायत हथोल में पानी की समस्या पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी और पंचायत के अधीन आने वाले 15 गांवों को लाभ पहुंचेगा। अभी तक इस पंचायत की अपनी कोई भी पेयजल योजना नहीं थी।
विज्ञापन

हथोल पंचायत में इससे पहले पनसाई पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति की जाती थी। इस योजना के बन जाने से हथोल के साथ-साथ पनसाई पेयजल योजना को भी लाभ होगा। इस योजना में नए टैंक बनाए जाएंगे व पुराने, खराब हो चुके पाइपों को बदला जाएगा। जलशक्ति उपमंडल धनेटा के सहायक अभियंता राम रतन शर्मा ने कहा कि हथोल पेयजल योजना का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस योजना पर दो करोड़ 15 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। यह योजना करीब दो वर्षों में बनकर तैयार हो जाएगी। पेयजल योजना के बनने से क्षेत्र के लोगों की पानी की समस्या पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें