फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हसनदीन नेरी बूथ के अध्यक्ष और सुरेश उपाध्यक्ष नियुक्त

Wed, 01 Jul 2026 01:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत करने और आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘’हर बूथ पर कांग्रेस’’ अभियान के तहत मंगलवार को हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के नेरी बूथ पर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने की। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सर्वसम्मति से हसनदीन को नेरी बूथ का अध्यक्ष और सुरेश कुमार को उपाध्यक्ष चुना गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने कहा कि पार्टी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हर बूथ तक पहुंचा रही है। साथ ही केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से भी लोगों को अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। मेडिकल कॉलेज, आधुनिक बस अड्डा और नेरी बूथ के समीप हेलीपोर्ट जैसी परियोजनाएं कांग्रेस सरकार की दूरदर्शी सोच और जनहित के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें