भोटा के हरीश को मोस्ट प्रोमिसिंग मॉडल का अवार्ड देकर सममनित करते शिक्षा मंत्री।
- फोटो : Hamirpur-HP
भोटा (हमीरपुर)। जिला मुख्यालय के साथ लगते भोटा कस्बे के हरीश ठाकुर को मोस्ट प्रोमिसिंग मॉडल का अवार्ड मिला है। शिमला के गेयटी थियेटर में शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने उन्हें इस अवार्ड से सम्मानित किया है। हरीश ठाकुर पेशे से एक मॉडल हैं और वर्तमान में चंडीगढ़ में रहते हैं।
शिमला के गेयटी थिएटर में गत दिवस प्रमोट ऑफ कल्चर एंड सोशल हेरिटेज संस्था की तरफ से हिमाचल फिल्म एंड एंटरटेनमेंट अवार्ड का आयोजन किया गया। इस मौके पर हरीश ठाकुर को मोस्ट प्रोमिसिंग मॉडल का खिताब दिया गया। हरीश ने अपनी स्नातक तक की पढ़ाई राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर से की है। जबकि, वह कोटा के स्थायी निवासी हैं। उन्होंने इस अवार्ड के लिए आयोजकों का आभार जताया है तथा इसका श्रेय अपने परिजनों व प्रशंसकों को दिया है।