फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर को बनाएंगे आदर्श लोकसभा क्षेत्र : अनुराग

Sat, 03 Sep 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर ने वीरभद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। - फोटो : file photo
विज्ञापन
लोकसभा सांसद और बीसीसीआई प्रेसिडेंट अनुराग ठाकुर ने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र को देश का आदर्श लोकसभा क्षेत्र बनाना है। वह इस दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नाकामी से प्रदेश को करोड़ों रुपयों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने में भी प्रदेश सरकार से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा। ठाकुर ने शनिवार को भोरंज विधानसभा क्षेत्र के लुद्र महादेव और भोंखर पंचायतों में जनसभाएं कीं।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार के संरक्षण में खनन, वन, भूमि एवं ड्रग माफिया फल-फूल रहा है और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की सहायता से उन्होंने एम्स अस्पताल, केंद्रीय विश्वविद्यालय और हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज समेत कई बड़े प्रोजेक्ट लाने का प्रयास किया लेकिन प्रदेश सरकार इसमें असहयोगात्मक रवैया अपनाए हुए है।
विज्ञापन


हमीरपुर के लिए प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के लिए सरकार भूमि तक मुहैया नहीं करवा पा रही। हमीरपुर में बस अड्डे का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। सांसद ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए हजारों करोड़ की घोषणाएं की हैं। प्रदेश के लिए घोषित 56 राष्ट्रीय उच्च मार्गों के लिए 62 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री आईडी धीमान, प्रदेश सचिव कमलेश कुमारी, मंडल अध्यक्ष जय मल ठाकुर, जिला महामंत्री राकेश ठाकुर, देश राज शर्मा, मंडल महामंत्री अशोक ठाकुर, विपिन अग्निहोत्री, जिला परिषद सदस्य अनीता ठाकुर, पवन चंदेल, बीडीसी अध्यक्ष सीमा देवी, उपाध्यक्ष सुरेश सोनी, भाजयुमो अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर, अभयवीर लवली, रमणीक परमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें