फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिले रेस में हमीरपुर की टीम रही प्रथम

Fri, 20 Nov 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में लड़कियों की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक इंद्रजीत सिंह ने किया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य राजेंद्र वर्मा भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के पहले दिन 100 मीटर दौड़ में नवनीश कौर सिरमौर प्रथम, चांदनी शिमला द्वितीय तथा सिरमौर की कल्पना तृतीय स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में सिरमौर की नवनीश कौर प्रथम, नैंसी कांगड़ा द्वितीय तथा शिमला की चांदनी तृतीय रही।

400 मीटर दौड़ में चंबा की उषा प्रथम, सिरमौर की अप्सरा द्वितीय तथा कांगड़ा की प्रिया तृतीय रही। 600 मीटर दौड़ में चंबा की उषा प्रथम, सिरमौर की अप्सरा द्वितीय तथा मंडी की आयुषि तृतीय रही। शॉटपुट में कुल्लू की उमा प्रथम, हमीरपुर की अंकिता द्वितीय तथा बिलासपुर की मुस्कान तृतीय रही।
विज्ञापन


डिस्कश थ्रो में कुल्लू की उमा प्रथम, शिमला की काजल द्वितीय तथा सिरमौर की गुरमीत तृतीय रही। लांग जंप में शिमला की मोनिका प्रथम, सिरमौर की अंकिता व हमीरपुर की सिया द्वितीय तथा चंबा की अनु तृतीय, रिले रेस में हमीरपुर प्रथम, कांगड़ा द्वितीय तथा सिरमौर तृतीय रहे। प्रतियोगिता का समापन मुख्य संसदीय सचिव इंद्रदत्त लखनपाल शनिवार को  करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें