फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूंगी डांस... पर दर्शकों की बटोरीं तालियां

Fri, 20 Nov 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़सर (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामी दयानंद पब्लिक स्कूल ब्याड़ का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शुक्रवार को मनाया। मुख्य अतिथि भारतीय जीवन बीमा निगम हमीरपुर के मुख्य शाखा प्रबंधक सीएस ठाकुर रहे।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। एलकेजी के बच्चों ने मॉडलिंग और यूकेजी के बच्चों ने लूंगी डांस... गीत पर नृत्य कर सबका मन मोह लिया। नवमीं व दसवीं के विद्यार्थियों ने नीलू बिंदू दो सखियां... पर प्रस्तुति दी। प्रिंसिपल राकेश शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।

मुख्य अतिथि सीएस ठाकुर ने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मेधावियों को सम्मानित किया।

पर्व शर्मा, सक्षम शर्मा पारुष वर्मा, महक, दिव्या शर्मा, आकाश शर्मा, ध्रुव शर्मा, राधिका व तनीशा, शौर्य शर्मा, अंकुश व अशीका, पलक, रोहित व नितिन, सिमरन, दीक्षा व मुस्कान, अभिषेक, साक्षी, खुशी, साक्षी वर्मा, शीतल, पंकज, धीरज, नीशा, एकता, आयुश, तनु, ज्योति, कोमल, अभिषेक, दीपिका, दिशा, भारती व अवंतिका को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दसवीं कक्षा में मेरिट में स्थान पाने वाले 10 बच्चों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ व बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें