फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह बोले- नियमों का पालन करें पर्यटक, सड़क किनारे वाहन न छोड़ें

Tue, 27 Jan 2026 08:36 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।

सार

शुक्रवार को हमीरपुर पहुंचे लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पर्यटकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और बारिश के बाद बंद हुईं सड़कों को खोलने का काम युद्धस्तर पर जारी है। प्रदेश में अभी तक 600 के करीब सड़कें बंद हैं। बंद सड़कों को बहाल करने के लिए 503 जेसीबी और रोबो मशीनें लगाई गई हैं।

विज्ञापन




शुक्रवार को हमीरपुर पहुंचे विक्रमादित्य सिंह एनआईटी विश्राम गृह में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि तीन दिन में प्रदेशभर में करीब 1250 सड़कें बंद हुई थीं, जिनमें से अभी भी दो राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 600 सड़कें अवरुद्ध हैं। सरकार का प्रयास है कि आम जनता और पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सड़कों को जल्द से जल्द बहाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारी हिमपात से बागवानों और किसानों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण मंत्री ने पर्यटकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कई बार देखा गया है कि कुछ पर्यटक सड़क किनारे वाहन छोड़कर चले जाते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है और जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसी स्थिति में पुलिस और जिला प्रशासन को सख्ती बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में सड़कों पर फिसलन होना स्वाभाविक है, जिससे वाहन चलाने में दिक्कत आती है। ऐसे में पर्यटक सतर्कता बरतें और प्रशासन का सहयोग करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें