फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गणतंत्र दिवस पर हमीरपुर में अनिरुद्ध सिंह फहराएंगे तिरंगा

Mon, 26 Jan 2026 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। 77वां गणतंत्र दिवस सोमवार को हमीरपुर जिले में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल बाॅय सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर के मैदान में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

समारोह में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और भव्य परेड की सलामी लेंगे। इस भव्य परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के अलावा एनसीसी, एनएसएस, स्काउट्स एंड गाइड्स और अन्य टुकड़ियां मार्च पास्ट करेंगी। समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
जिला प्रशासन ने समारोह के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार को परेड की अंतिम रिहर्सल की गई। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने कहा कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे अनिरुद्ध सिंह बॉय स्कूल के ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके बाद वह शाम को शिमला लौट जाएंगे।
विज्ञापन

सभी हमीरपुरवासियों को पूर्ण राज्यत्व दिवस और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उपायुक्त ने जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें