फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर पुलिस ने राजस्थान में पकड़े 26 लाख रुपये ठगने के चार आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। अश्लील वीडियो बनाने और उसे इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देने के आरोप में नामजद आरोपियों को हमीरपुर पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान शौकत खान निवासी भरतपुर राजस्थान, सहयोगी सतनु चौधरी निवासी पाली राजस्थान, सलीम खा निवसी पाली और पारस राम निवासी पाली राजस्थान के रूप में हुई है।
विज्ञापन

इस मामले को सुलझाने के लिए हमीरपुर पुलिस थाना के सहायक उपनिरीक्षक अरविंद कुमार की अगुवाई में एक विशेष जांच दल गठित किया गया था, जिसमें मुख्य आरक्षी हंसराज, रमेश चौहान और आरक्षी समीर खान शामिल थे।
यह टीम राजस्थान जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर हमीरपुर लेकर आई है। हमीरपुर निवासी जगजीत सिंह ने सितंबर 2022 को पुलिस थाना हमीरपुर में शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस में दिए बयान में बताया था कि राजस्थान निवासी इन आरोपियों ने धोखे से इनका अश्लील वीडियो बना लिया था और वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देते हुए इससे 26 लाख रुपये ऐंठ लिए थे। जिस पर पुलिस ने भारतीय दंड संहित की धारा 419, 420, 170, 384, 120 बी के तहत मामला दर्ज किया था। अब इस मामले का पुलिस ने पटाक्षेप कर लिया है। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें