तीन माह के अंतराल में ड्राइवरों-कंडक्टरों को प्रशस्ति पत्र और मिलेगा नकद पुरस्कार
कैश में बीते माह भी प्रदेशभर में दूसरे नंबर पर रहा था निगम का हमीरपुर डिपो
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर की ओर से बेहतरीन कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। डिपो में तीन माह के अंतराल में निगम के ड्राइवरों और कंडक्टरों को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर नवाजा जाएगा, ताकि निगम की आय को और बढ़ाया जा सके। निगम के उपमंडलीय प्रबंधक डिपो का कैश बढ़ाने में लगातार प्रयास कर रहे है ताकि हमीरपुर डिपो की आय को बढ़ाया जा सके ।
हमीरपुर डिपो का कैश बीते माह भी प्रदेशभर में दूसरे नंबर पर रहा है हालांकि वोल्वो डिपो का कैश ही हमीरपुर डिपो से ज्यादा रहा है। हमीरपुर डिपो कैश बढ़ाने के लिए लगातार नए-नए प्रयास कर रहा है। हमीरपुर डिपो ने अब निगम के उन ड्राइवरों-कंडक्टरों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है, जो डिपो में ज्यादा कैश जमा करवाएंगे। डिपो में तीन माह के विशेषण के बाद इन ड्राइवरों-कंडक्टरों का चयन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सेवानिवृत्ति के साथ अन्य कार्यक्रमों के दौरान कर्मचारियों को मंच पर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए निगम ने ड्राइवरों व कंडक्टरों के सूचना बोर्ड पर विशेष तौर पर नोटिस लगा दिया है, ताकि इस नोटिस बोर्ड को देखकर निगम के कंडक्टर और उत्साह के साथ रूटों पर ड्यूटी दे सकें।
इस बारे में एचआरटीसी हमीरपुर के डीडीएम राजकुमार पाठक ने कहा कि डिपो में बेहतरीन कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। कर्मचारी दिन रात इन कम बढ़ाने के लिए लगे हैं, ताकि निगम का कैश प्रदेश में टॉप पर पहुंच सके।