फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुश सैनी ने लोस चुनाव लड़ने का किया एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। भोरंज विधानसभा क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले प्रदेश इंटक के उपाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव और पपलाह पंचायत के प्रधान अंकुश सैनी ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का एलान किया है। अंकुश सैनी ने कहा कि पिछले 20 सालों से कांग्रेस पार्टी में विभिन्न संगठनों में रह कर सक्रियता से कार्य किया है लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने पर भी आम कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है। 15 माह में कोई भी कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में लोगों की जनसेवा की है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में अभी तक कांग्रेस प्रत्याशी का नाम तय नहीं हो पाया है, जबकि ऊना के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा हर विधानसभा क्षेत्र में घूम चुके हैं और कभी उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी आस्था का नाम लिया जा रहा है। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा है। अंकुश सैनी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस पार्टी में कोई फर्क नहीं रहा है। ऐसे में लोगों की मांग पर आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें