फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ऑनलाइन ट्रेडिंग से जुड़ेगा हमीरपुर व्यापार मंडल

Mon, 22 Sep 2025 06:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यवस्था शुरू होने से उपभोक्ताओं को एक क्लिक पर मिलेगा सामान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। ऑनलाइन ट्रेडिंग के बढ़ते प्रचलन के इस दौर में अब व्यापार मंडल हमीरपुर भी स्वयं को अपडेट करेगा। व्यापार मंडल हमीरपुर ने धर्मशाला व्यापार मंडल की तर्ज पर स्वयं को ऑनलाइन ट्रेड के साथ जोड़ने का फैसला किया है।
हालांकि व्यापार मंडल के पदाधिकारी धर्मशाला व्यापार मंडल की ओर से शुरू किए जा रहे ऑनलाइन ट्रेड का फीडबैक लेंगे और उसके बाद हमीरपुर में भी ऑनलाइन ट्रेडिंग को शुरू किया जाएगा। इसके लिए व्यापार मंडल अन्य ऑनलाइन ट्रेडिंग एप की तरह अपना एप तैयार करवाएगा जिसमें शुरुआती दौर में चुनिंदा व्यापारियों को जोड़ेगा।
विज्ञापन

व्यापार मंडल ऑनलाइन डिलीवरी को लेकर भी रूपरेखा तैयार कर रहा है। इसमें आरंभिक दौर में लगभग पांच किलोमीटर के भीतर ऑनलाइन डिलीवरी देने की तैयारी कर रहा है। व्यापार मंडल इसे शुरू में ट्रायल के रूप में शुरू करेगा। यदि यह ट्रायल उनकी उम्मीदों पर पूरा उतरता है तो इसे आगे बढ़ाया जाएगा और अन्य व्यापारियों को भी इसके साथ जोड़ेगा।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की मानें तो उपभोक्ता इस एप को एंड्रायड और आईफोन पर भी डाउनलोड कर सकेंगे। इस पर उपभोक्ताओं को विभिन्न प्रोडेक्ट्स उनके मूल्य के साथ दिखाई देंगे। इसके बाद वे इसे खरीद सकेंगे। यह पहली बार है कि व्यापार मंडल ऑनलाइन ट्रेडिंग के साथ जुड़ने जा रहा है। गौर हो कि नवरात्रों के शुभारंभ पर धर्मशाला व्यापार मंडल अपने ऑनलाइन ट्रेडिंग एप को शुरू करने जा रहा है। इसे फिलहाल ट्रायल के रूप में शुरू किया जा रहा है। उनके पैट्रन को देखते हुए हमीरपुर व्यापार मंडल भी इससे पीछे नहीं रहना चाहता है।
विज्ञापन


कोट :

वर्तमान में ऑनलाइन ट्रेडिंग का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में व्यापार मंडल हमीरपुर ने भी ऑनलाइन ट्रेडिंग को अपनाने का फैसला लिया है। इसे धर्मशाला व्यापार मंडल ने ट्रायल के रूप में शुरू किया है। अगर वहां पर अच्छी प्रतिक्रिया मिलती है तो इसे हमीरपुर में भी अपनाया जाएगा। - सुमित ठाकुर, प्रधान, व्यापार मंडल हमीरपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें