फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर भाजपा की सियासी सेना तैयार, अब घोषणा का इंतजार

Sun, 03 Aug 2025 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला भाजपा की सियासी सेना तैयार हो गई है। अब महज घोषणा का इंतजार है। भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर एवं जिला पर्यवेक्षक विधायक विपिन सिंह परमार चार अगस्त को नवगठित जिला कार्यसमिति की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन

जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर की ओर से अंतिम अनुमोदन के लिए 66 नाम प्रदेश भाजपा नेतृत्व को भेजे गए हैं। प्रदेश नेतृत्व की आधिकारिक स्वीकृति के बाद जिला कार्यसमिति की औपचारिक घोषणा पार्टी की संगठनात्मक स्तर की बैठक में की जाएगी। यह बैठक चार अगस्त को सुबह 11:00 बजे बसंत रिसोर्ट, हमीरपुर में आयोजित होगी।
बैठक में यह घोषणा भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर द्वारा की जाएगी। उनके साथ बैठक में जिला के पर्यवेक्षक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, सह-पर्यवेक्षक अमित ठाकुर और संसदीय क्षेत्र के विस्तारक अमित शर्मा भी मौजूद रहेंगे। घोषणा से पहले विपिन सिंह परमार और जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

सभा में सभी मंडलों की कार्यसमितियों के सदस्य, नवगठित जिला कार्यसमिति के सदस्य, भाजपा के वर्तमान और पूर्व विधायक, पूर्व जिला अध्यक्ष, मंडल और जिला स्तर पर पूर्व मोर्चों और प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और सदस्य, वरिष्ठ प्रतिनिधि और भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे।
जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि आधिकारिक घोषणा के बाद पर्यवेक्षक विपिन सिंह परमार की मौजूदगी में प्रेसवार्ता कर जिला में पार्टी और संगठन की भावी कार्ययोजनाओं पर बात की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें