फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर ने मंडी को 42 रन से हराया

विज्ञापन
मंडी को 20-20 प्रतियोगिता में हराने के बाद क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों के साथ हमीरपुर की टीम। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन। अंतर जिला टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का मैच हमीरपुर और मंडी के बीच नादौन के अमतर क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हमीरपुर की टीम ने 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते उतरी मंडी टीम 18 ओवरों में 109 रन ही बना सकी। हमीरपुर ने यह मैच 42 रनों जीता। जिला क्रिकेट संघ के महासचिव अनिल भाटिया ने बताया कि हमीरपुर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इसमें शुभम अरोड़ा ने 76 और एकांत सेन ने 36 रन बनाए।
मंडी की ओर से गेंदबाजी करते हुए आयुष जंवाल, प्रशांत बख्शी ने दो-दो और सुगम परमार ने एक विकेट लिया। जबकि एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। मंडी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए निखिल ठाकुर ने 26, राघव धवन ने 19 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमीरपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए विनय गलेटिया ने तीन, अंकित मैनी ने दो, शौर्य गर्ग ने दो, अश्वनी ने दो और अश्वनी कुमार ने एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें