फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: भोटा से जाहू वाया लदरौर सड़क पर हादसा, 300 फुट गहरी खाई में गिरा ऑटो टेंपो, चालक की मौत

Mon, 02 Jun 2025 07:36 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर)।

सार

जिला हमीरपुर के जमली-प्लासी मोड़ पर ऑटो टेंपो अनियंत्रित होकर करीब 300 फुट गहरी खाई में गिर गया। इससे चालक अमर सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त ऑटो टेंपो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस थाना भोरंज के तहत भोटा से जाहू वाया लदरौर सड़क पर एक हादसा पेश आया है। जमली-प्लासी मोड़ पर ऑटो टेंपो अनियंत्रित होकर करीब 300 फुट गहरी खाई में गिर गया। इससे चालक अमर सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। टेंपो में सवार अन्य व्यक्ति जीत राम को घायल अवस्था में भोरंज सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन


दोनों ही मुंडखर पंचायत के मुंडखर तुलसी गांव के रहने वाले हैं। मनोह के एक होटल में मुंडखर से गई बारात में शामिल होकर अमर सिंह व जीत राम वापस आ रहे थे। होटल से कुछ ही दूरी पर जमली-प्लासी मोड़ के पास पहुंचे तो मोड़ न काटने पर टेंपो अनियंत्रित होकर करीब 300 फुट गहरी खाई में गिरकर पलट गया। इससे ऑटो टेंपो चालक व मालिक अमर सिंह 65 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। उसमें बैठा जीत राम गंभीर रूप से घायल हो गया। एसपी भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजा है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

अमर सिंह एक साल पहले डाकिए के पद से हुआ था सेवानिवृत
ऑटो टेंपो चालक अमर सिंह एक साल पहले मुंडखर डाकघर के डाकिए के पद से सेवानिवृत हुआ था। आज के ही दिन 2 जून 2024 को उसके घर मुंडखर तुलसी में सेवानिवृति का कार्यक्रम हुआ था। मृतक स्वरोजगार के लिए लंबे समय से ऑटो टेंपो चला रहा था। अचानक हुई इस घटना के गांव के शादी समारोह में मातम छा गया है। भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने भी इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए मृतक के परिवाजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें