फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों की दो घंटों की हड़ताल, मरीजों को साढ़े ग्यारह बजे तक करना पड़ा इंतजार

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के पर्ची काउंटर पर पर्चियां बनाने के लिए लगी मरीजों व तीमारदारों की कतार। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। समय सुबह 11: 10 मिनट। मेडिकल कॉलेज की विभिन्न ओपीडी के बाहर मरीजों की भीड़ जुटी है। मरीजों को सर्दी जुकाम और बुखार की दवाई के लिए भी दो घंटे इंतजार करना पड़ा। चिकित्सक हड़ताल पर हैं और प्राचार्य कार्यालय के बाहर गेट मीटिंग कर रहे हैं। मरीज और तीमारदार पर्चियां बनाकर ओपीडी के बाहर चिकित्सकों का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, हड्डी रोग विभाग के ऑपरेशन भी हैं। साढ़े ग्यारह बजे चिकित्सक ओपीडी में बैठे और उपचार शुरू किया। वहीं, साढ़े ग्यारह बजे ही हड्डी रोगियों के ऑपरेशन करने के लिए चिकित्सक भी ऑपरेशन थिएटर पहुंचे।
12 बजकर पांच मिनट पर एक मरीज का घुटना ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन शुरू हुआ। इस दौरान हड्डी रोग विभाग के एचओडी डॉ. संजय ठाकुर समेत उनकी पूरी टीम ऑपरेशन में जुटी है। दोपहर एक बजे तक मेडिसिन, आर्थो और स्त्री रोग ओपीडी के अलावा अन्य ओपीडी के बाहर भीड़ कम हो गई। वहीं 18 फरवरी को मुख्यमंत्री की तबीयत खराब होने के बाद टली संयुक्त एक्शन कमेटी की वार्ता के कारण अब चिकित्सकों ने 21 फरवरी तक दो घंटों की पेनडाउन हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया है। हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने भी मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की फेकल्टी चिकित्सक एसोसिएशन के अध्यक्ष और संयुक्त एक्शन कमेटी के सदस्य डॉ. संजय ठाकुर ने कहा कि 21 तक चिकित्सक दो घंटे की पेनडाउन हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी और कोविड उपचार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें