फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनीश के सैन्य अफसर बनने के बाद घर पहुंचने पर भव्य स्वागत

विज्ञापन
लेफ्टिनेंट अनीश के सैन्य अफसर बनने के बाद घर पहुंचने पर स्वागत करते परिजन। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
रंगस (नादौन)। ग्राम पंचायत जोलसप्पड़ के गांव कोहला प्लासड़ी के लेफ्टिनेंट अनीश कुमार के सैन्य अफसर बनने के बाद घर पहुंचने पर रविवार को परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने फूलमालाएं पहनाकर, पटाखे फोड़कर जोरदार स्वागत किया। अनीश के चाचा सूबेदार पवन कुमार ने बताया कि अनीश बीते दिन शनिवार को इंडियन मिलिट्री अकादमी देहरादून से भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर पास आउट हुए हैं।
विज्ञापन

अनीश ने वर्ष 2018 में सैनिक स्कूल सुजानपुर से बारहवीं कक्षा पास करने के उपरांत एनडीए का टेस्ट उत्तीर्ण करके नेशनल डिफेंस अकादमी खड़कवासला महाराष्ट्र में प्रवेश लिया था। लगातार तीन वर्षों तक वहीं पर प्रशिक्षण लेने के बाद एक वर्ष पूर्व अनीश ने इंडियन मिलिट्री अकादमी देहरादून में अपनी ज्वाइनिंग दी थी। वहां पर भी एक वर्ष का कड़ा प्रशिक्षण लेने के उपरांत हाल ही में शनिवार को सेना के एक आधिकारिक कार्यक्रम में अनीश को लेफ्टिनेंट के पद से नवाजा गया है।
अनीश के गांव कोहला प्लासड़ी में घर आने पर रविवार के दिन स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इसमें परिवार के सदस्यों के अलावा इलाकावासियों व पंचायत प्रतिनिधियों ने अनीश का स्वागत अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें