फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य पदोन्नति सूची शीघ्र जारी करे सरकार : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्या स्कूल हमीरपुर में मुख्याध्यापकों की राज्यस्तरीय बैठक में उठाई मांगें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में रविवार को मुख्याध्यापकों की राज्यस्तरीय बैठक हुई। इसमें विभिन्न जिलों से आए मुख्याध्यापकों ने भाग लिया। इस दौरान मुख्याध्यापक से प्रधानाचार्य पदोन्नति सूची जारी करने में हो रही देरी के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। मुख्याध्यापकों ने कहा कि यदि इस सूची को शीघ्र नहीं निकाला गया तो बहुत से मुख्याध्यापक बिना पदोन्नति के ही अक्तूबर में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। एक शिक्षक जो 28 से 30 वर्ष अपने विभाग को सेवाएं देता है उसे कहीं अंत में जाकर यह पदोन्नति भी अधिक से अधिक 5 वर्ष या छह माह तक ही मिलती है।
विज्ञापन

ऐसे में प्रधानाचार्यों की पदोन्नति सूची को जल्द से जल्द निकाला जाए ताकि सेवानिवृत्त होने वाले मुख्याध्यापकों को पदोन्नति का लाभ मिल सके। यह पदोन्नति सूची वर्ष में दो बार निकलती है परंतु इस बार बहुत ज्यादा विलंब हो गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेशभर के विभिन्न स्कूलों में प्रधानाचार्यों के लगभग 500 पद रिक्त हैं। यदि यह पदोन्नति सूची जल्द निकल जाती है तो जो प्रवक्ता इस वक्त स्कूलों में कार्यवाहक प्रधानाचार्य हैं वे भी भार मुक्त हो जाएंगे और अपनी कक्षाओं को सही ढंग से पढ़ा पाएंगे। बैठक में मुख्याध्यापक कमलेश कुमार, संदीप डढवाल, मनोज शर्मा, गौरव शर्मा, शैलेंद्र कुमार, रूप सिंह, केसर कुमार, योगेश कुमार, राकेश कुमार, हंसराज योगेश कुमार, रंजीत कुमार इत्यादि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें