फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65, 70 व 75 वर्ष आयु पर मिलने वाली राशि को मूल पेंशन में जोड़े सरकार: संघ

विज्ञापन
भारतीय राज्य पेंशनर्स संघ की बैठक में मौजूद विभिन्न पेंशनर संघों के सदस्य। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के बैनर तले प्रदेश के विभिन्न पेंशनर संघों व पूर्व कर्मचारियों की बैठक एनजीओ भवन हमीरपुर में शुक्रवार को हुई। इस बैठक में पेंशनरों की विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीके सोनी ने की।
विज्ञापन

वहीं मंच संचालन महामंत्री इंद्रपाल सोनी ने किया। बैठक में पेंशनरों को बीती चार जनवरी को मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के साथ सचिवालय में हुई संघ की बैठक बारे विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान सरकार को सौंपे गए मांगपत्र के बारे पेंशनरों को बताया गया व उन मांगों को पूरा करने की गुहार सरकार से लगाई है। जिनमें 65, 70 व 75 वर्ष आयु पर मिलने वाली राशि को मूल पेंशन में जोडने, राज्यस्तर पर संयुक्त सलाहकार समिति बनाने, कर्मचारी कल्याण बोर्ड का गठन करने, परिवहन सेवानिवृतों की पेंशन का स्थाई समाधान करने आदि मांगों पर चर्चा की गई।
इस बैठक में हिमाचल पेंशनर्स फेडरेशन के अध्यक्ष हिम्मत राम शर्मा, प्रदेश कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष गोपाल दास वर्मा, प्रेम सिंह भरमौरिया, हिमाचल बिजली सेवानिवृत्त सर्वकर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष देवराज शर्मा, हिमाचल पथ परिवहन निगम के सेवानिवृत्ति कर्मचारियों में से गुलाब सिंह ने सरकार से इन मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई। बैठक में इन सभी संगठनों की एक राज्यस्तरीय समन्वय समिति का गठन किया गया।
विज्ञापन

जिसमें इंद्रपाल शर्मा को संयोजक, हिम्मत राम शर्मा को सह संयोजक, प्रेम सिंह भरमौरिया को सचिव, अशोक पुरोहित व गोपालदास वर्मा को मुख्य सलाहकार, देवराज शर्मा, एमआर संगरोली, पुरषोत्तम ठाकुर, बलराम पुरी, रमेश भंडारी, सुभाष पठानिया, होशियार सिंह को समिति का सदस्य बनाया गया है। यह समिति सरकार को सौंपे गए मांगपत्र के कार्यान्वयन की निगरानी करेगी तथा अगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें