फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में 31 जुलाई तक बनानी होंगी एसएमसी, विभाग ने दिए आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शिक्षा विभाग ने सूबे के सरकारी स्कूलों को 31 जुलाई तक एसएमसी (स्कूल मैनेजमेंट कमेटी) का पुनर्गठन करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

एसएमसी कमेटी का गठन प्रत्येक स्कूल में अगले 3 वर्षों के लिए किया जाएगा। पूर्व की एसएमसी ने तीन साल का कार्यकाल शीतकालीन स्कूलों में सत्र 31 दिसंबर 2019 और ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 31 मार्च 2020 में पूरा कर लिया है।
इसके बाद अगले तीन वर्षों के लिए नई एसएमसी का गठन अप्रैल 2020 में किया जाना था, लेकिन कोविड के कारण सूबे के लगभग सभी स्कूलों में नई एसएमसी का गठन नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, समय के साथ एसएमसी सदस्यों के कुछ बच्चों ने अपनी शिक्षा पूरी कर ली थी और कुछ ने स्कूल से नाम वापस ले लिया था। ऐसे में छात्रों के माता-पिता मानदंडों के अनुसार एसएमसी के सदस्य नहीं हो सकते, लेकिन नई एसएमसी का गठन न होने और स्कूलों को फिर से खोलने के संबंध में अनिश्चितता के कारण लंबे समय तक चलने वाली स्थिति के कारण स्कूलों को वित्तीय लेनदेन में समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इसलिए मौजूदा एसएमसी की शर्तों को कोविड-19 महामारी के मद्देनजर अगले आदेश तक बढ़ा दिया गया था, लेकिन अब राज्य में कोविड -19 के मामले कम हो रहे हैं और स्थिति सामान्य हो रही है। आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी स्कूलों को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जारी सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए संबंधित स्कूलों में एसएमसी का पुनर्गठन करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उचित प्रकिया का पालन किया जाएगा। नई एसएमसी का कार्यकाल 31 मार्च 2024 तक जारी रहेगा। शिक्षा विभाग के एसएमसी सहभागिता समन्वयक सुनील कुमार ने कहा कि नई एसएमसी गठित करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने समितियों के गठन में आरटीई नियमों का भी पालन करने की हिदायत दी है। सभी स्कूलों को 31 जुलाई तक नई एसएमसी का गठन करना है। वहीं, उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक दिलबर जीत चंद्र ने कहा कि एसएमसी गठित करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें