फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में बारिश से तापमान में गिरावट, स्कूल की चारदीवारी व मकान गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में रविवार सुबह हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है। जिले में दिनभर बादल छाए रहे, जबकि बारिश सुबह 11 बजे तक ही हुई। इसके बाद कई जगह हल्की बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन

बारिश के कारण भोरंज के रोपड़ी गांव में स्लेटपोश रिहायशी मकान और और दिवस भगेटू स्कूल की चारदीवारी गिर गई है। रविवार को दिनभर बादल छाए रहने से मौसम सुहावना हो गया और इस मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है।
राजकीय प्राथमिक पाठशाला भगेटू के चारदीवारी भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गई। चारदीवारी का मलबा स्कूल के रसोईघर की तरफ गिर गया था। इससे रसोईघर को भी नुकसान पहुंचने की संभावना थी।
विज्ञापन

रविवार को ग्राम पंचायत भगेटू के उपप्रधान रणजीत सिंह के ध्यान में मामला लाया गया। उन्होंने मजदूर बुलाकर इस मलबे को हटाया और मजदूरों को अपनी ऐच्छिक निधि से भुगतान किया। कृष्णा युवा मंडल भगेटू के प्रधान सुमित कुमार, सचिव राजन कुमार और पीटीए कमेटी की प्रधान अंजना कुमारी ने इस नेक कार्य के लिए पंचायत के उपप्रधान का धन्यवाद किया। सुमित कुमार और राजन ने बताया कि जब यह दीवार गिरी थी तो इस मामले की सूचना शिक्षा विभाग को भी दी गई थी, लेकिन उन्होंने इस पर कोई गौर नहीं किया। जिसके चलते रविवार को पंचायत उपप्रधान को मौके पर बुलाया और उन्होंने मलबे को मौके से हटवाया। उपमंडल भोरंज में बरसात ने शुरू में ही अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार सुबह संजीव कुमार पुत्र रत्न चंद गांव रोपड़ी डाकघर भरेड़ी तहसील भोरंज जिला हमीरपुर का जो मंजिला स्लेटपोश मकान भारी बारिश के कारण जमींदोज हो गया। इससे घर के अंदर रखा राशन और अन्य सारा सामान मलबे में दब गया है। जिससे गरीब परिबार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। मकान गिरने से परिवार ने दूसरे के यहां शरण ली है। ग्राम पंचायत धमरोल के उपप्रधान विजय कुमार ने बताया कि मकान के गिरने से लगभग दो लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें