फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों से सौतेला व्यवहार कर रही सरकार : नंद लाल

Wed, 08 Apr 2026 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच हमीरपुर की बैठक में मौजूद सदस्य। स्रोत : मंच
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच हमीरपुर इकाई की मासिक बैठक बस अड्डा हमीरपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नंद लाल चौहान ने की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि सात अप्रैल हो गई है, लेकिन अभी तक परिवहन पेंशनरों को पेंशन तक नहीं दी गई है। परिवहन पेंशनरों के साथ हर माह भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। सरकार उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अजमेर ठाकुर और पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश विशेष रूप से मौजूद रहे।

उन्होंने बताया कि पेंशन हर माह की पहली तारीख को देना सुनिश्चित किया जाए। लंबित देनदारियों का भुगतान शीघ्र किया जाए। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अजमेर ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि हिमाचल संयुक्त संघर्ष समिति को वार्ता के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

यदि मुख्यमंत्री टालमटोल करते हैं तो पेंशनर समाज अपने परिवारों सहित एकजुट होकर पंचायत चुनावों का बहिष्कार करेगा। बैठक में शिव कुमार, पवन कुमार, रघुनाथ आदि पेंशनरों ने भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें