हिम-आंचल पेंशनर्स संघ नादौन खंड इकाई की मासिक बैठक में उपस्थित पेंशनर। स्रोत : संघ
गलोड़(हमीरपुर)। हिम आंचल पेंशनर्स संघ नादौन खंड इकाई की मासिक बैठक मंगलवार को खंड मुख्य सलाहकार अवनीश कुमार की अध्यक्षता में कांगू में हुई। बैठक में महासचिव जगदीश चंद शर्मा ने उपस्थित सदस्यों को संघ गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
बैठक में पेंशनरों की मांगों एवं समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक में जानकारी दी कि संघ का एक प्रतिनिधिमंडल 12 मार्च को नादौन में मुख्यमंत्री से मिला था और आश्वासन मिला था कि जल्द ही 65 से 70 वर्ष आयु वर्ग का पेंशन संशोधन का बकाया दे दिया जाएगा।
वहीं, पेंशनरों ने कहा कि जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के दौरान सेवानिवृत्त पेंशनरों की लंबित ग्रेच्युटी, लीव-इनकैशमेंट आदि की संशोधित बकाया राशि, चिकित्सा बिलों का भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने सरकार से इसके शीघ्र भुगतान की मांग दोहराई। प्रदेशाध्यक्ष केसी गौतम और वित्त सचिव शंभू राम जसवाल ने उपस्थित सदस्यों को संघ में चल रही गतिविधियों व अन्य विषयों के संबंध में आवश्यक जानकारियां दीं।
बैठक में जगदीश चंद शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष केसी गौतम, वित्त सचिव शंभू राम जसवाल, मुख्य संगठन सचिव पुरूषोत्तम दास शर्मा, संरक्षक पंजाब सिंह कौशल, देशराज शर्मा, सलाहकार अवनीश कुमार, ब्रह्मदास, अमरनाथ शर्मा सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।