फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पेंशन का भुगतान न करने पर सरकार की आलोचना

विज्ञापन
विज्ञापन
हिम-आंचल पेंशनर्स संघ भोरंज खंड इकाई की बैठक मेें किया 80 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनरों को सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर।। हिम-आंचल पेंशनर्स संघ भोरंज खंड इकाई की बैठक शुक्रवार को खंड प्रधान वचित्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में शिव मंदिर परिसर, गरसाड़ में हुई। खंड महासचिव राज कुमार पटियाल ने उपस्थित सदस्यों को खंड में चल रही गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी गई। बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों और समस्याओं पर मंथन किया गया। वक्ताओं ने पेंशनरों के चिकित्सा बिलों की अदायगी न हो पाने पर सरकार के प्रति अपना रोष जताया गया। पेंशनरों ने पेंशन संशोधन के परिणामस्वरूप मिलने वाले आर्थिक लाभ एकमुश्त दिए जाने की मांग उठाई गई। जिला प्रधान केसी गौतम ने विशिष्ट पेंशनर सम्मान समारोह के आयोजन के लिए खंड पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया तथा सम्मानित सदस्यों से संघ पर अपना आशीर्वाद बनाए रखने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन



जिला प्रधान ने खंड पदाधिकारियों से सत्र 2025-27 के लिए सदस्यता कार्यक्रम चलाए जाने का भी आग्रह किया गया। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष योग राज शर्मा की ओर से 80 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनरों को मोमेंटो, पटका व हार पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रदेशाध्यक्ष योग राज शर्मा ने पेंशन का भुगतान आज दिन तक न करने के लिए सरकार की निंदा की। कहा कि सरकार की ओर से बिना पूर्व सूचना के इस प्रकार का कदम उठाना गंभीर बीमारियों से पीड़ित पेंशनरों के जीवन से खिलवाड़ से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें