हमीरपुर। एचआरटीसी हमीरपुर डिपो की बसों के खराब होने का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन बसें खराब हो रही हैं और यात्री परेशान हो रहे हैं। इसके बाद भी एचआरटीसी प्रबंधन उचित कदम नहीं उठा रहा है।
हमीरपुर बस अड्डा से रंगड़-धैल के लिए सरकारी बस पूर्वाह्न 11 बजे गई थी। वापसी पर यह बस चौरी में खराब हो गई। वहीं, दूसरी बस हमीरपुर से कक्कड़ के लिए गई थी। यह बस छतरुडू में खराब हो गई। बसों के खराब होने से यात्री काफी परेशान हुए।
यात्रियों ने बताया कि निगम की बसें बार-बार खराब हो रही हैं। इसके बाद भी निगम प्रबंधन उचित कदम नहीं उठा रहा है। बिना मरम्मत के बसों को रूट पर भेजा जा रहा है। यही कारण है कि बसें बीच सफर में हांफ रही हैं। यात्रियों ने निगम प्रबंधन से मांग की है कि बसों की नियमित रूप से वर्कशॉप में मरम्मत करवाई जाए। उसके बाद ही इन्हें रूट पर भेजा जाए।
वहीं, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि खराब हुई बसों के स्थान पर अन्य बसें उपलब्ध करवाई गई थीं। उन्होंने बताया कि यात्रियों को कोई दिक्कत नहीं हुई। यात्रियों को बेहतर सेवाएं निगम प्रबंधन की ओर से दी जाती हैं।