कुठेड़ा से हमीरपुर जा रही थी एचआरटीसी की बस
बाद में यात्रियों को शिमला से पठानकोट जा रही बस में भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
पट्टा (हमीरपुर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की कुठेड़ा से हमीरपुर जा रही बस मंगलवार को पट्टा बाजार में खराब हो गई। इस बस में करीब 35 सवारियां बैठी हुई थीं। अधिकतर सवारियां कॉलेज के विद्यार्थी थे। बस सुबह 8:30 बजे के करीब पट्टा से निकल जाती थी लेकिन मंगलवार को एक घंटा देरी से पट्टा पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ यात्री तो निजी बस में अपने गंतव्य की ओर चले गए और कुछ यात्रियों को चालक-परिचालक ने शिमला से पठानकोट जा रही बस में भेजा।
सवारियों तानिया, कनिष्का, सीमा, पूजा, मंजु, कुलदीप, सुमन शर्मा तथा अन्य ने कहा कि उन्हें अस्पताल में जाना था। बस खराब होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बारे में एचआरटीसी के डीडीएम राजकुमार पाठक ने कहा कि बस में तकनीकी समस्या के कारण परेशानी आई।