हमीरपुर। विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि वुडविला मामले में विधायक सुरेश कुमार को कोई संशय है, तो कांग्रेस सरकार मामले की जांच करवा ले। वुडविला मामले में जांच एजेंसियों ने उन्हें क्लीनचिट दी थी।
विज्ञापन
हमीरपुर में बुधवार को प्रेसवार्ता कर पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि वुडविला का मामला महज मीडिया ट्रायल था। उन्होंने कहा कि हिमाचल में प्रदेश सरकार सुक्खू प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनकर काम कर रही है। मनमाने ढंग से निुयक्तियां की जा रही हैं। प्रदेश सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के खिलाफ नौ दिसंबर को हमीरपुर में प्रदर्शन करेंगे। वहीं, सुजानपुर में भाजपा संगठन के चुनावों में अधिकतर बूथ अध्यक्षों को बदले जाने के सवाल पर कहा कि चुनाव संगठन ने करवाए हैं। संवाद