फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अवाहदेवी का नाम राजस्व विभाग के अभिलेख में हो दर्ज

Thu, 05 Dec 2024 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक सुरेश कुमार से की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

अवाहदेवी (हमीरपुर)। राजस्व विभाग के अभिलेख में कस्बे अवाहदेवी का नाम दर्ज करवाने की विधायक सुरेश से लोगों ने मांग की है। बुधवार को अवाहदेवी व हयोड़ से दस लोगों का प्रतिनिधिमंडल विधायक से उनके आवास पर मिला।
लोगों ने कहा कि आजकल टीका हयोड़ में राजस्व विभाग की ओर से बंदोबस्त का कार्य किया जा रहा है, इसलिए टीका हयोड़ का नाम बदलकर अवाहदेवी किया जाना चाहिए, ताकि अवाहदेवी राजस्व विभाग के अभिलेख में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा सके। अवाहदेवी का नाम राजस्व विभाग में आने के साथ-साथ फिर अवाहदेवी को एक अलग पंचायत बनाने के लिए भी प्रस्ताव डाला गया। उन्होंने कहा कि अगर अवाहदेवी अलग पंचायत बनती है, तो ही इस इलाके में विकास कार्य को गति मिल सकती है। अवाहदेवी विकास खंड बमसन, टौणीदेवी की चार पंचायतों का संगम स्थल है। यहां पर चार पंचायतों चम्बोह, बगवाड़ा, दाड़ी और कोट-लांगसां के लोग बसे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों को पंचायत की ओर मिलने वाली विकास कार्यों के लिए कई सुविधाओं से वंचित होना पड़ता है। विधायक ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। विधायक की ओर से मिले आश्वासन के बाद प्रतिनधिमंडल ने हमीरपुर में उपायुक्त से मुलाकात की। इस अवसर पर शास्त्री हेमराज, धर्म सिंह वर्मा, कर्म चंद थापर, ओम प्रकाश शर्मा, विनोद कुमार ठाकुर, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें