फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: स्वर्ण जयंती ज्ञानोदय क्लस्टर योजना अधर में लटकी, स्कूलों को दो साल से नहीं मिला बजट

Thu, 26 Dec 2024 07:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा
विज्ञापन

योजना के तहत जिले के प्राथमिक स्कूलों से नहीं मांगे गए आवेदन, विकास कार्य प्रभावित

योजना के तहत स्कूल में विकास कार्यों के लिए मिलती है 15 लाख रुपये की राशि

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। शैक्षणिक सत्र 2023-24 और 2024-25 में शिक्षा विभाग की स्वर्ण जयंती ज्ञानोदय क्लस्टर योजना पर कोई काम नहीं हुआ है। इससे स्कूलों में विभिन्न विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
प्रत्येक वर्ष विभाग की ओर से योजना के तहत प्राथमिक स्कूलों का चयन किया जाता था, ताकि सभी स्कूलों का एक सामान विकास हो सके और मूलभूत सुविधाएं जुटाई जा सकें, लेकिन बीते दो वर्ष से सरकार की ओर से योजना के तहत शिक्षा विभाग को स्कूलों के आवेदन मांगने के लिए किसी भी प्रकार के निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। इसके चलते स्कूलों को विकास कार्यों के लिए बजट नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


गौर हो कि स्वर्ण जयंती ज्ञानोदय क्लस्टर योजना के तहत स्कूलों में विकास कार्यों के लिए 15-15 लाख रुपये मिलते हैं। इसके उपरांत स्कूल में कक्षाकक्ष और खेल मैदान समेत विद्यार्थियों के लिए मूलभूत सुविधाएं जुटाई जाती हैं। शैक्षणिक सत्र 2022-23 में स्वर्ण जयंती ज्ञानोदय क्लस्टर योजना के तहत जिलेभर के 12 स्कूलों का चयन हुआ था। वहीं, इन स्कूलों को विकास कार्य करवाने के लिए 15-15 लाख रुपये का बजट भी जारी हुआ, जिससे स्कूलों में विकास कार्य करवाए गए। लेकिन बीते सत्र और इस बार पुन: आधा सत्र बीत जाने के बाद भी शिक्षा विभाग ने जिलेभर से एक भी स्कूल का आवेदन नहीं मांगा है।
विज्ञापन


कोट

शैक्षणिक सत्र 2023-24 और 2024-25 में स्वर्ण जयंती ज्ञानोदय क्लस्टर योजना के तहत स्कूलों के चयन के लिए स्कूलों के आवेदन मांगने के लिए किसी भी प्रकार के निर्देश नहीं आए हैं। निर्देश आने के बाद ही स्कूलों की सूची तैयार की जाएगी।

अशोक कुमार, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग, हमीरपुर

सेरा में जन समस्याएं सुनती देहरा विधायक कमलेश ठाकुर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें