फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सेरा में हर घर सूर्या योजना के बारे में दी जानकारी

Thu, 26 Dec 2024 07:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सेरा में जन समस्याएं सुनती देहरा विधायक कमलेश ठाकुर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नादौन(हमीरपुर)। हर घर सूर्या योजना के बारे में आम लोगों को जागरूक करने के लिए बुधवार को सेरा के विश्राम गृह में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित हुईं।
उन्होंने कहा कि हर घर सूर्या योजना के तहत घरों में सोलर पैनल लगवाने के लिए 40 फीसदी तक की सब्सिडी दी जाती है। योजना का लक्ष्य एक करोड़ परिवारों को फायदा पहुंचाना और बिजली खर्च पर सरकार को हर साल 75,000 करोड़ रुपये की बचत कराना है। इस योजना का सबसे बड़ा फायदा है मुफ्त बिजली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलर पैनल से बिजली का बिल कम आएगा या फिर बिल आएगा ही नहीं। इस अवसर पर कमलेश ठाकुर ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और आधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया और शेष के समाधान के बारे में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान बीडीओ निशांत शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी सिंह और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सेरा में जन समस्याएं सुनती देहरा विधायक कमलेश ठाकुर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें