फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में ग्लव्स खत्म, बाहर से खरीद रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में कोरोना महामारी की संकट की घड़ी में ग्लव्स खत्म हो गए हैं। करीब एक सप्ताह से अस्पताल में ग्लव्स की कमी चल रही है। अस्पताल प्रबंधन स्टाफ के लिए बाहरी निजी मेडिकल स्टोर से ही ग्लव्स उपलब्ध करवा रहा है। वहीं, सर्जरी और अन्य उपचार के लिए आए मरीजों से भी उपचार के शेष सामान व दवाइयों सहित ग्लव्स भी मंगवाए जा रहे हैं। हालांकि, कोरोना के कारण आजकल सर्जरी कम हो रही है, फिर भी जरूरी सर्जरी के लिए ग्लव्स मरीजों व तीमारदारों को ही लाने पड़ रहे हैं। ऐसे में उन पर आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है। डीवीडी एमएस सॉफ्टवेयर पर ऑर्डर के बाद सभी जरूरी उपकरणों की आपूर्ति अस्पतालों को होती है। अब कोरोना काल में ग्लव्स आदि के दाम संबंधित कंपनियों ने बढ़ा दिए हैं। इस कारण अस्पतालों को आर्डर अनुसार पुराने दामों पर ग्लव्स भी नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में अस्पताल सिर्फ बाहरी स्टोर से ही ग्लव्स खरीद रहा है। कई बार स्टाफ सदस्य एक जोड़ी ग्लव्स से ही पूरा दिन व्यतीत करने को मजबूर हैं। कोरोना काल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों सहित पैरामेडिकल स्टाफ, चतुर्थ वर्ग कर्मचारी आदि सभी को ग्लव्स जरूरी हैं, लेकिन अस्पताल के पास ग्लव्स का स्टॉक न होने के कारण इन्हें बिना ग्लव्स के ही संक्रमण के खतरे के बीच ड्यूटी देनी पड़ रही है। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि कंपनियों ने दाम बढ़ा दिए हैं।
ग्लव्स मिल नहीं रहे हैं। अस्पताल में इनकी कमी है। इनकी आपूर्ति के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल बाहरी मेडिकल स्टोर से ग्लव्स की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें