संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। बस्सी-अवाहदेवी सड़क पर चंबोह के पास पुल का निर्माण कार्य एक माह के भीतर पूरा होगा। निर्माण कार्य पर करीब दो करोड़ एक लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
पुल के निर्माण से करीब 15 गांवों की जनता लाभान्वित होगी। पुल का निर्माण कार्य दिसंबर 2020 से शुरू हुआ था। निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा था। लोग काफी समय से इस पुल के निर्माण कार्य के पूर्ण होने की राह देख रहे थे। चंबोह, चोहाग, भुडराण, जोह, बजडोह, गडोला, बधानी, निहार, दलालड़, जिजवी सहित अन्य गांवों के लोगों को पुल की सुविधा नहीं होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
बरसात के मौसम में पुल न होने के कारण गांवों के लोग उपमंडल भोरंज से कट जाते थे। पुल तैयार होने से बरसात के मौसम में तो ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
वहीं, लोक निर्माण विभाग की ओर से इस कार्य को एक माह के भीतर पूरा होने का अनुमान जताया गया है। एक माह के भीतर ग्रामीणों को यहां पर सुविधा मिल जाएगी।
दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद- फोटो : mathura
दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद- फोटो : mathura